-
रामानंद सागर कृत पौराणिक टीवी रामायण (Ramayana) का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि 28 मार्च से हर शनिवार सुबह औऱ रात 9 से 10 बजे तक रामायण प्रसारित किया जाएगा। इस रामायण में राम का रोल प्ले किया था अरुण गोविल ने और सीता का किरदार निभाया था दीपिका चिखलिया ने। दीपिका चिखलिया अब शादी के बाद दीपिका टोपीवाला बन चुकी हैं।
-
टीवी की सीता के नाम से मशहूर दीपिका ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी रचा ली थी। हेमंत टोपीवाला श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश के मालिक हैं।
-
दीपिका और हेमंत का घर काफी आलीशान है।
-
दीपिका की दो बेटियां हैं। बेटियों का नाम है निधि औऱ जूही।
-
दीपिका अपने पति की कंपनी में मार्केटिंग औऱ रिसर्च हेड के तौर पर काम भी करती हैं।
-
हालांकि दीपिका का एक्टिंग का शौक अभी भी जिंदा है। हाल ही में वह आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आई थीं।
-
बाला फिल्म में दीपिका ने यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था।
-
दीपिका को संगीत का भी काफी शौक है। उन्होंने अपने घर में ही कई संगीत के साजो-सामान भी रखे हैं।
-
दीपिका ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें रामायण में सीता का रोल मिला था तब वह मात्र 15 वर्ष की थीं।
-
अब दीपिका की उम्र 55 हो गई है औऱ एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। इस बार भी उनकी चर्चा का कारण बना है वही मशहूर सीरियल रामायण। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/looking-back-at-ramanand-sagars-ramayana/1361336/ “> रामानंद सागर की 'रामायण' के ये 8 पोस्टर देख पुरानी यादों में खो जाएंगे आप
